फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे का आखिरी सफर, लेने निकले थे दवा, 10 साल के बच्चे के साथ यूं कह गए अलविदा

Fri, 02 Aug 2019 12:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गांव सांगवान से रिवासा मार्ग पर बाइक से अपनी मां और पड़ोसी के 10 वर्षीय बच्चे को दवा दिलाने जा रहे युवक को कार ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार भी असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। बाइक चालक युवक पड़ोसी के बेटे को कुत्ता काटने पर इंजेक्शन लगवाने ले जा रहा था। 

विज्ञापन


तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसा करीब पौने पांच बजे हुआ। गांव ढाणी रिवासा निवासी 28 वर्षीय संजय अपनी 50 वर्षीय मां रोशनी और पड़ोसी के 10 साल के बेटे अक्षय को लेकर दवा दिलाने तोशाम अस्पताल जा रहे थे। 

जैसे ही संजय अपनी बाइक लेकर रिवासा गांव से सांगवान मार्ग पर चढ़ा तो थोड़ी दूर चलते ही तोशाम की तरफ से आ रही एक स्वीफ्ट कार ने सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अक्षय ने तोशाम अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


गांव ढाणी रिवासा निवासी मृतक संजय के चचेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि संजय गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। उसकी मां रोशनी को सांस की दिक्कत थी, जिसे दवा दिलाने के लिए उसे तोशाम ले जा रहा था।

विज्ञापन

गांव ढाणी रिवासा के पूर्व सरपंच रमेश ने बताया कि उन्हें जैसे ही हादसे की सूचना फोन पर मिली तो वे मौके पर पहुंच गए। जिस गाड़ी के साथ ये हादसा हुआ वो भी उन्हीं के गांव के किसी व्यक्ति की है। हादसे के बाद गाड़ी भी सड़क से दूर झाड़ियों में पलट गई। 

कार के अंदर भी तोशाम से पढ़ाई करने वाली तीन-चार लड़कियां बैठकर अपने गांव वापस आ रही थी। हादसे में कार के अंदर सवार सभी चार-पांच लोग सुरक्षित हैं। जबकि बाइक पर तोशाम जा रहे संजय व उसकी मां रोशनी के अलावा अक्षय की हादसे में मौत हो गई।

तोशाम पुलिस के जांच अधिकारी रामभज ने बताया कि तीनों के शवों को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। शुक्रवार सुबह परिजनों के बयान दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर इस संबंध में गाड़ी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।

कुत्ते ने कांटा तो इंजेक्शन लगवाने जाना पड़ा
युवक संजय अपनी मां को बाइक पर लेकर तोशाम जाने लगा तो इसी दौरान उनके पड़ोसी विकास का लड़का अक्षय भी उनके साथ जाने को तैयार हो गया। अक्षय को कुत्ते ने काट लिया था और उसे इंजेक्शन लगवाना था। 

अक्षय के परिजनों के कहने और अस्पताल में ही मां को ले जाने के कारण संजय ने अक्षय को भी साथ बैठा लिया। मगर किसी पता था कि यह सफर उनका आखिरी सफर होगा। अक्षय तीन भाई-बहनों में छोटा था। उसका एक भाई व एक बहन है। अक्षय गांव के ही स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें