फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: पराली से भरी ट्रैक्टर ट्राली में घुसी ओवर स्पीड अनियंत्रित कार, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Mon, 15 Jan 2024 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

हादसा अमृतसर जालंधर नेशनल हाईवे पर हुआ। मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं। कार तेज रफ्तार में थी और अचानक बेकाबू हो गई। टक्कर के बाद काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस फरार ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जालंधर में हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के अमृतसर जालंधर नेशनल हाईवे पर बल अस्पताल के पास एक बेकाबू कार ने रोड पर खड़ी पराली से लदी ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही थाना एक की पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। 

चश्मदीदों ने बताया कि हादसे के बाद काफी देर तक घायल कार में ही फंसे रहे जिससे उनकी मौत हो गई। राहगीरों के अनुसार, कार अमृतसर से पठानकोट चौक की तरफ जा रही थी। तेज रफ्तार से जा रही कार एक दम अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्राली चालक फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें