चंडीगढ़। कोरोना से बुधवार को तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 105 नए संक्रमित पाए गए हैं। मनीमाजरा में सर्वाधिक 9 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। उधर, 106 लोगों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।
सेक्टर-15 निवासी 55 वर्षीय पुरुष, मनीमाजरा के 53 वर्षीय और 57 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो गई। पॉजिटिव मरीजों में डड्डूमाजरा, दड़वा, मलोया, मनीमाजरा, मौलीजागरां, पीजीआई कैंपस के अलावा सेक्टर एक, दो, तीन, सात, नौ, 12, 14, 16, 18 सेक्टरों में मिले हैं। सेक्टर-22 में आठ, सेक्टर-23 में पांच, सेक्टर-44 में चार, सेक्टर-51 में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना से अब तक 281 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17642 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं।