फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: निकाय चुनाव की हलचल शुरू, पंचकूला निगम के तीन पार्षद भाजपा में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने तीनों पार्षदों को पटका पहनाकर कराया भाजपा में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में निकाय चुनाव की हलचल शुरू हो गई है। रविवार को पंचकूला में नगर निगम के तीन पार्षदों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया। इनमें एक पार्षद ने निर्दलीय तो एक ने जननायक जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। एक ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता की मौजूदगी में चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंची पंचकूला नगर निगम की निर्दलीय पार्षद ओमवती पूनिया एवं जजपा से चुनाव लड़े पार्षद सुशील गर्ग ने भाजपा में आस्था जताई। वहीं पार्षद सुनीत सिंगला ने भी मुख्यमंत्री की मौजूदगी में घर वापसी की। मुख्यमंत्री ने तीनों पार्षदों को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया। सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलता है। कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत से प्रदेश में सरकार बनाई है। तीनों पार्षदों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें