फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने पर कार्रवाई तेज, तीन किसानों पर केस दर्ज

Tue, 08 Nov 2016 08:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
पराली जलाने के बाद उड़ता धुआं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसा जिले में तीन किसानों के खिलाफ संबंधित थानों की पुलिस ने पराली जलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। गांव बणांवाली में पराली जलाए के आरोप में  पुलिस चौकी बहणीवाल में एक व्यक्ति खिलाफ थाना जौड़कियां में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव बणांवाली में किसान मुखत्यार सिंह ने अपने खेत में पराली को आग लगा दी। सहायक थानेदार गुरतेज सिंह ने थाना जौड़किया में मुखत्यार सिंह पर मामला दर्ज कराकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। इसी प्रकार गांव गंढू कलां में किसान जगजीत सिंह के खिलाफ थाना बोहा के सहायक थानेदार भुपिन्दर सिंह ने पराली जलाए जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अन्य मामले में थाना जोगा के सहायक थानेदार पाला सिंह ने पराली को आग लगाने पर सुखपाल सिंह निवासी जोगा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें