देर रात तक युवक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने युवकों की तलाश शुरू की। बार-बार युवकों के पास फोन मिलाने पर भी युवकों से संपर्क नहीं हो सका तो परिजन ही तलाश में निकले। बीच रास्ते में उन्हें एनसीआर पुल पर गाड़ी दिखाई दी। माइनर किनारे कपड़े भी मिले। परिजनों ने ही पुलिस को सूचना दी।
सर्च अभियान में ग्रामीणों ने की मदद
माइनर में डूबे इंजीनियरों की तलाश में गांव के युवाओं ने भी मदद की। जो युवा तैरना जानता था, वही माइनर में उतर गया और गोताखोरों व दमकल कर्मचारियों का सहयोग किया। घंटों की मशक्कत के बाद माजरी, गुभाना और बादली के युवाओं ने शव निकलवाने में सहयोग किया। रस्से की मदद से शवों को बाहर निकला गया।
बादली के पास एनसीआर माइनर में तीन युवकों के डूबने की खबर मिलते ही पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। शव निकाल पोस्टमार्टम करवा मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए हैं। लोगों को नहर में नहाने से रोकने के लिए प्रशासन की सहायता से इंतजाम कराए जाएंगे। - अशोक कुमार, डीएसपी बादली