फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: तीन मुक्केबाजों ने जीते कांस्य, दो खिलाड़ी स्वर्ण पदक की दौड़ में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय खेलों में शहर के तीन मुक्केबाजों को कांस्य पदक हासिल किए। वहीं, दो खिलाड़ी स्वर्ण पदक की दौड़ में शामिल हो चुके हैं। इससे पहले बुधवार को नेशनल के इतिहास में चंडीगढ़ के एक साथ पांच खिलाड़ी सेमीफाइनल में पहुंचे थे।
विज्ञापन

निवेदिता, मन्नू और नितेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं, अंशुल पूनिया 50 किलो भार के पुरुष वर्ग और प्रांशु राठौर 75 किलो भार के महिला वर्ग में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।
यह दोनों खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए खलेंगे। अगर फाइनल में जीतेंगे तो स्वर्ण पदक पक्का मिलेगा, हारने पर रजत से संतोष करना होगा। फाइनल मुकाबले शुक्रवार को आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में किया जा रहा है। यहां पर चंडीगढ़ के खिलाड़ी लड़के और लड़कियों के वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें