फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में जमीन पाटने को लाई गई मिट्टी में तीन बम मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 20 Nov 2019 12:47 PM IST
खुशबू गोयल महेश कुमार, अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
जमीन की खुदाई में मिले तीन बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कपूरथला के कस्बा ढिलवां के समीपवर्ती गांव रायपुर अराईयां में पंचायत की ओर से गलियों को ऊंचा करने के लिए डाली जा रही मिट्टी में से तीन बम मिलने से दहशत फैल गई। बम मिलने से पूरा गांव सकते में आ गया। इसे लेकर गांववासी सहम गए। सरपंच की सूचना पर थाना ढिलवां की पुलिस मौके पर पहुंची और बम को कब्जे में लेकर घेराबंदी कर ली। बम निरोधक दस्ते ने शाम चार बजे ब्यास दरिया के मंड एरिया के एकांत में बम डिफ्यूज कर दिया। 

विज्ञापन


सरपंच भूपिंदर सिंह ने बताया कि पंचायत की तरफ से गलियों को ऊंचा करने के लिए मिट्टी डालने का काम चल रहा था। इसके लिए मंड एरिया से मिट्टी लाई जा रही थी। देर शाम ट्रालियों में भरकर लाई गई मिट्टी से सुबह गलियों को समतल किया जा रहा था। इस दौरान मिट्टी से तीन बम निकले। फिर थाना ढिलवां की पुलिस को सूचित किया गया।

विज्ञापन

थाना ढिलवां प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बम वाली जगह की घेराबंदी करके लोगों को नजदीक आने से रोक दिया। इन बमों के मिलने को लेकर कई तरह के कयास भी लगाए जा रहे हैं। मिट्टी से लिपटे और जंग लगे इन बमों की हालत देखकर लग रहा है कि यह कई सालों से मिट्टी के नीचे दबे पड़े रहे हैं। 

बताया जाता है कि दरिया ब्यास के किनारे गांव शेरो बाघा के पास फौज की तरफ से पुराने बम बेकार करने के लिए एक प्वाइंट बनाया हुआ है। हो सकता यह बम फौज की तरफ से बेकार करते समय मिस होकर दरिया से पार इस क्षेत्र में आ गिरे हों। थाना प्रभारी ढिलवां परमजीत सिंह ने बताया कि बम को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। 

जालंधर से आए बम निरोधक दस्ते के इंचार्ज एएसआई हंसराज के नेतृत्व में छह सदस्यों की टीम ने बम को ब्यास दरिया के मंड में सुनसान एरिया में ले जाकर चार बजे के करीब डिफ्यूज कर दिया। बम डिफ्यूज करते समय एक धमाका भी हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें