फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैदी से रिश्वत लेकर बहन की शादी में भेजा, जेल के हेड वार्डन सहित 3 गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संगरूर(पंजाब)
विज्ञापन
संगरूर में पत्रकारों से बातचीत करते एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राज्य की जेलों में मोबाइल व नशा पकड़ना आम बात है किंतु जेल में बंद एक व्यक्ति को रिश्वत लेकर उसकी बहन की शादी में शामिल कराना एक नया मामला सामने आया है। मामला सब जेल मालेरकोटला का है, जहां बंदी को रिश्वत लेकर और दवा दिलाने का बहाना बनाकर उसे उसकी बहन की शादी में शामिल कराया गया। पुलिस ने मामले में जेल के हेड वार्डन, दो पुलिस मुलाजिमों और एक पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि सूचना मिली थी कि सब जेल मालेरकोटला में बंद रमनीत गर्ग निवासी लहरा से हरदेव सिंह पूर्व सरपंच वासी अलीपुर, जेल का फार्मासिस्ट विनोद कुमार, हेड वार्डन कंगन खां, हवलदार जगतार सिंह, सिपाही जसकीरत सिंह एसकोर्ट गारद ने मिलीभगत करके रिश्वत ली और दवाई के बहाने उसे दो फरवरी को बहन की शादी में भेजा।

जिस पर थाना सिटी-1 मालेरकोटला में उक्त व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पूरे मामले की जांच के बाद पूर्व सरपंच हरदेव सिंह, हेड वार्डन कंगन खां, हवलदार जगतार सिंह तथा सिपाही जसकीरत सिंह को गिरफ्तार किया गया। जबकि फार्मासिस्ट विनोद कुमार अभी फरार है। मुख्य आरोपी रमनीत गर्ग सब जेल मलेरकोटला में बंद है जिसे प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल का फार्मासिस्ट फरार

- फोटो : Demo Photo
एसएसपी सिद्धू ने बताया कि पूछताछ दौरान यह बात सामने आई कि रमनीत गर्ग निवासी लहरा को पुलिस ने ढाई सौ ग्राम नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार किया था और वह मालेरकोटला सब जेल में बंद था। उसके साथ पूर्व सरपंच हरदेव सिंह भी जेल में उसी की बैरक में था। दोनों की अच्छी जान पहचान हो गई।

हरदेव सिंह अब जमानत पर आया था। हरदेव सिंह ने रमनीत गर्ग को उसकी बहन की शादी में शामिल कराने के लिए सब जेल मालेरकोटला के हेड वार्डन कंगन खां से बातचीत कर फार्मासिस्ट विनोद कुमार को आठ हजार रुपये तीस जनवरी को रिश्वत दी और दो फरवरी को दोनों ने मिलकर रमनीत गर्ग को मेडिकल के लिए मालेरकोटला अस्पताल रेफर कर दिया।

सभी लोग रमनीत को अस्पताल ले गए, जहां डाक्टर ने रमनीत गर्ग को कोई बीमारी न होने के कारण भेज दिया। लेकिन जेल मुलाजिम पहले हुई बातचीत के तहत रमनीत गर्ग को जेल ले जाने के बजाय उसकी बहन की शादी में मालेरकोटला स्थित विक्रांत पैलेस में ले गए। शादी के बाद दोपहर तीन बजे रमनीत को दोबारा जेल में ले जाकर बंद कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें