कुराली। थाना सिटी पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर नशे दी दवा बेचने पर स्टोर मालिक और सप्लाई करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान स्टोर के मालिक मलकीयत सिंह, सप्लाई करने वाले मनजीत सिंह चीगल निवासी वार्ड नंबर तीन कुराली और विशाल कुमार विशु वार्ड नंबर चार कुराली के रूप में हुई है।
एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि शहर में नशा बेचने वालों के खिलाफ शुरू की मुहिम के तहत उन्होंने मोरिंडा मार्ग पर स्थित बैंस मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर स्टोर के मालिक मलकीयत सिंह से ट्रामाडोल की 340 गोलियां बरामद कीं। वहीं, जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुराली के रहने वाले दो व्यक्ति उसको नशे की दवाइयां सप्लाई करते हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके पास से 990 गोली अल्प्राजोलम बरामद कीं।
फोटो कैप्शन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी।