फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने पर तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। शहर की अलग-अलग थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े आरोपियों की पहचान मोहली के मटौर निवासी संजीव, सेक्टर-45/डी निवासी चरणजीत सिंह और डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी राहुल ठाकुर के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-61 चौकी पुलिस ने संजीव को उक्त सेक्टर के पार्किंग एरिया से खुले में शराब पीने पर गिरफ्तार किया। वहीं सेक्टर-39 थाना पुलिस ने सेक्टर-43 स्थित स्कूटर मार्केट से चरणजीत को दबोचा, जबकि सेक्टर-37 स्थित सिंधी स्वीट्स के पास से राहुल ठाकुर को खुले में शराब का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया। हालांकि पकड़े गए सभी लोगों को पुलिस ने बाद में जमानत पर छोड़ दिया है। वहीं पुलिस ने इस बारे में कहा कि खुले में शराब पीने वालों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें