फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चाकू दिखाकर महिला से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-47सी में महिला से चाकू दिखाकर लूट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में रामदरबार फेज-2 निवासी अरविंद सिंह (21), अभिजीत कुमार उर्फ गोलू (19) और रामदरबार फेज-1 निवासी नीतिन कुमार उर्फ चिंटू (22) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया मोबाइल, दस्तावेज, वारदात में इस्तेमाल एक्टिवा और दो चाकू बरामद किए हैं। फैदां निजामपुर की रहने वाली रेशमा ने बताया कि 14 दिसंबर को सेक्टर-47सी में काम पर जाते समय तीन युवकों ने रास्ता रोककर चाकू दिखाया, साइकिल छीनी और पर्स लेकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें