फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू से चोरी हुई एलसीडी टीवी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर से चोरी हुई एलसीडी टीवी को यूनिवर्सिटी की सुरक्षा टीम और चंडीगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बरामद कर लिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई पीयू सुरक्षा विभाग और पुलिस के बीच समय रहते सूचना साझा होने से संभव हो सकी। सुरक्षा टीम ने सुराग जुटाने और आरोपी की पहचान में अहम भूमिका निभाई। पूरी कार्रवाई ओएसडी (कैंपस सिक्योरिटी) तेजिंदर सिंह संधू की निगरानी में हुई। पीयू प्रशासन ने कहा है कि भविष्य में भी परिसर की सुरक्षा को लेकर सतर्कता और सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें