फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को बरी कर दिया। अदालत में गवाहों ने आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया, जिसके चलते दलीप, राहुल उर्फ काकू और अमित रावत को बरी कर दिया गया। सारंगपुर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ 12 सितंबर 2020 को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी की मछली मंडी के पास झगड़ा हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को विजय कुमार घायल मिला, जिसे इलाज के लिए सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टर ने पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस को दिए बयान में घायल ने बताया था कि वह बीती रात मछली खरीदने के लिए मछली बाजार पहुंचा था। वह जैसे कार से उतरा तभी एक काले रंग की गाड़ी से तीन लोग उतरे और उसे रॉड व डंडों से पीटना शुरू कर दिया। वह खुद को बचाने के लिए भागा पर 20 कदम भागते ही नीचे गिर पड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसके सिर और हाथ पर लोहे की रॉड लगातार कई वार किए। कोर्ट में गवाह ने आरोपियों को पहचानने से इन्कार कर दिया, जिसके चलते तीनों आरोपियों को बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें