फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: शिक्षकों को पक्का करने की मांग को लेकर आत्महत्या की धमकी दी, मच गया हड़कंप

Mon, 02 Mar 2020 10:48 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

चंडीगढ़ के सेक्टर-9 स्थित पंजाब सचिवालय के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक शिक्षिका ने पंजाब के शिक्षकों को पक्का करने की मांग को लेकर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। सेक्टर-3 थाने की पुलिस शिक्षिका को राउंडअप कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-9 स्थित सचिवालय के पास महिला टीचर पंजाब अध्यापक यूनियन की प्रधान गोगा रानी उर्फ गगनदीप आत्महत्या करने जा रही है।

 

सूचना पर सेक्टर-3 थाना प्रभारी जसपाल सिंह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने गगनप्रीत को राउंडअप किया। पुलिस जांच में सामने आया कि पंजाब में शिक्षकों को पक्का करने की मांग को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी को ज्ञापन सौंपना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें