फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bomb Threat: पंजाब पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, हेडक्वार्टर की सुरक्षा बढ़ाई, एजेंसियां अलर्ट

Thu, 19 Dec 2024 10:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

पंजाब में एक महीने में सात अलग-अलग पुलिस थाने व चौकिंयों पर ग्रेनेड हमला हो चुका है। वहीं अब चंडीगढ़ और मोहाली स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालयों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। 
विज्ञापन
पंजाब पुलिस मुख्यालय के बाहर सुरक्षा कड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के थाने-चौकियों में एक के बाद एक बम धमाकों के बाद अब मोहाली और चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट हो गई है। वीरवार सुबह यूटी पुलिस ने मुख्यालय में पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। मुख्यालय के आगे व पीछे दोनों तरफ पुलिस की कई गाड़ियों को तैनात कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। मुख्यालय में एंट्री को लेकर पंजाब पुलिस ने पहले से अधिक चेकिंग बढ़ा दी है। बाहरी लोगों को एंट्री नहीं दी जा रही है।

विज्ञापन


पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार थाने-चौकियों में बम फेंके जाने के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच अब पंजाब पुलिस को मोहाली और चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पंजाब ने इस इनपुट को चंडीगढ़ पुलिस के साथ शेयर किया। वीरवार सुबह मुख्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

मुख्यालय के गेट के सामने दो गाड़ियों के अलावा पिछले गेट पर भी यूटी पुलिस की कवच व एक अन्य गाड़ी को तैनात कर दिया गया है। पिछले गेट से किसी भी अज्ञात व्यक्ति को एंट्री नहीं दी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने आसपास चेकिंग अभियान भी चलाया लेकिन पंजाब व यूटी पुलिस इस मामले को छिपाने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस ने इसे रूटीन चेकिंग बताया। इस धमकी के बाद पुलिस ही नहीं अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हैं। हर संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


क्या बोली एसएसपी
चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने कहा कि पंजाब पुलिस मुख्यालय में रूटीन चेकिंग करवाई गई थी, लेकिन हमारे पास धमकी को लेकर कोई भी शिकायत नहीं आई है। वहां पहले से ही सिक्योरिटी के लिए पुलिस बल तैनात है। 

विज्ञापन

दूरदर्शन की बिल्डिंग में बम की सूचना
सेक्टर-34 में स्थित दूरदर्शन कार्यालय की बिल्डिंग में वीरवार को यूटी पुलिस की ओर से बम मिलने को लेकर मॉकड्रिल की गई। इस दौरान मौके पर पहुंची टीमों ने तुरंत कार्यालय में मौजूद कर्मियों को बाहर निकाला। पुलिस ने पूरे दफ्तर को चारों तरफ से घेर लिया। हालांकि, बाद में जब बताया गया कि यह सुरक्षा व्यवस्था जांचने के लिए मॉकड्रिल थी। इसके बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली। दरअसल, पिछले दो महीनों में शहर के अलग-अलग बड़े होटलों में बम रखने की ई-मेल आई है। इसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच टीमों को मौके पर कुछ नहीं मिला। इस अलर्ट के चलते वीरवार दोपहर अचानक पुलिस, ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्टिव स्टाफ सहित कई अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आनन-फानन में जब स्टाफ को ऑफिस से बाहर निकाला गया तो अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने पूरे दफ्तर को चारों तरफ से घेरने के बाद अंदर चेकिंग अभियान चलाया। हालांकि, बाद में बताया गया कि यह मॉकड्रिल थी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें