फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मालिकाना हक के लिए सड़क पर उतरे हजारों लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनास कॉलोनी में रविवार शाम एकजुटता और विरोध की तेज लहर देखने को मिली। चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस की ओर से निकाली गई विशाल मशाल यात्रा में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। वोट चोरी के खिलाफ कड़ा विरोध जताया और दशकों से कॉलोनी में रह रहे परिवारों को मालिकाना हक देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना व जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हाथों में मशाल लिए लोगों ने न्याय, अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संदेश दिया।
कार्यक्रम में इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह, और जनरल सेक्रेटरी लव कुमार भी मौजूद रहे। नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र को कमजोर करने वाली हर कोशिश का डटकर विरोध करती है। उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी भागीदारी यह साबित करती है कि लोग बदलाव चाहते हैं और प्रशासन अब इस आवाज को अनसुना नहीं कर सकता। प्रदेश अध्यक्ष दीपक लुबाना ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है और मालिकाना हक दिलाने की लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें