फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ, गले मिलकर एक-दूसरे को कहा ईद मुबारक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ईद पर शहर की सभी मस्जिदों में रौनक रही। मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे। नमाज के बाद हजारों हाथ एक साथ दुआओं के लिए उठे। नए कपड़े पहनकर लोग मस्जिदों में पहुंचे। नमाज के बाद देश की खुशहाली, सलामती और भाईचारा के लिए दुआएं मांगीं। इस मौके पर एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारक दी गई। नमाज के बाद लोगों ने अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार भेंट किए। सेक्टर- 20 के जामा मस्जिद और सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद की नमाज अदा की। नमाज से पहले जामा मस्जिद सेक्टर- 20 के इमाम व खतीब मौलाना अजमल खान ने लोगों को संबोधित किया। अजमल खान ने शहर के लोगों को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना प्रशिक्षण का महीना है। हम सभी को खुदा के बंदों से मोहब्बत के साथ रहनी चाहिए। सभी के लिए मन में प्यार होना चाहिए। किसी के लिए मन में नफरत न रहे। उन्होंने लोगों को ईदी के रूप में मोहब्बत का पैगाम दिया। यह भी दुआ भी मांगी कि हमारा मुल्क विश्व गुरु बने और सब लोग मिलजुल कर रहे।
विज्ञापन

सेक्टर- 20 के जामा मस्जिद के अलावा सेक्टर-26 के नूरानी मस्जिद, ईदगाह मनीमाजरा, ईदगाह बुडै़ल, सेक्टर-31 मस्जिद, राम दरबार मस्जिद, धनास, मलोया, मदीना मस्जिद सेक्टर-29, हल्लोमाजरा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में नमाज अदा की गई।

सेक्टर-20 के जामा मस्जिद में पहुंचे बंसल, बोले- अमन और भाईचारा का संदेश देता है ईद
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल ईद के अवसर पर सेक्टर-20 के जामा मस्जिद पहुंचे। वहां पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने सभी को ईद की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अमन और भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की के अलावा अन्य कांग्रेसी नेताओं में जेडपी खान, अनवर उल हक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें