फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब, जीरो रीडिंग पर भेजा दिया हजारों का बिल

Wed, 16 Apr 2014 11:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
महज तीन यूनिट के लिए 1465 रुपये और जीरो यूनिट की रीडिंग पर 7168 रुपये का बिजली बिल भेज दिया गया। इसके खिलाफ सेक्टर-20 को-ऑपरेटिव ग्रुप हाउसिंग सोसाइटीज की ज्याइंट एक्शन कमेटी के जनरल सेक्रेटरी कर्नल एसके अग्रवाल ने कई अधिकारियों को शिकायत दी।
विज्ञापन


शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि सोसाइटी फ्लैटों में रहने वालों पर सिंगल मीटर सिस्टम थोपे जाने का विरोध करने के कारण ही उन पर जबरन बिजली बिल का बोझ डाला जा रहा है।

कर्नल अग्रवाल ने प्रदेश सरकार से सभी सोसाइटियों में सिंगल मीटर सिस्टम को लागू करने की सिफारिश को अप्रायोगिक बताते हुए इसमें संसोधन की मांग की थी।

उन्होंने फरवरी माह के दौरान तीन यूनिट के लिए 1422 रुपये का बिल मिलने पर आपत्ति जताते हुए कंज्यूमर ग्रीवेंसेज रिड्रेसल फोरम को शिकायत देते हुए सही बिल जारी करने की मांग की थी, लेकिन बिल को संशोधित करने की बजाय 7168 रुपये का बिल भेज दिया गया।
विज्ञापन


अब कर्नल अग्रवाल ने बिजली के बिलों में की जा रही अनदेखी और गलतियों पर सवाल उठाते हुए इस मामले की शिकायत एचईआरसी, प्रदेश सरकार और उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को शिकायत देेकर इस मामले में जल्द से जल्द सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें