फेज-8 में निर्धारित जगह पर हमेशा की तरह सब्जी मंडी लगी। काफी संख्या में लोग खरीदारी के लिए वहां पहुंचे। लेकिन जैसे ही मंडी लगने की सूचना मंडी बोर्ड के अधिकारियों को मिली, तो वह तुरंत मंडी बोर्ड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
उन्होंने सभी दुकानदारों को तुरंत वहां से हटने के आदेश दिए। इस दौरान कुछ दुकानदार तो मंडी बोर्ड के अधिकरियों के डर से वहां से चले गए। कुछ दुकानदारों ने अधिकारियों के जाने के बाद भी दुकानें खोलीं।
मंडी बोर्ड ने साफ कर दिया है कि किसी भी कीमत पर शहर के सेक्टरों में मंडियां नहीं लगने दी जाएंगी। जो नियमों के विपरीत काम करेगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह से ही फेज-8 में मंडी लग गई थी। काफी संख्या में रेहड़ी-फडी वालों ने दुकानें लगा दीं। लोग भी खरीदारी के लिए पहुंच रहे थे। इसी बीच मंडी लगने की सूचना मंडी बोर्ड के अधिकारियों को मिली। दो बजे के करीब मंडी बोर्ड के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।
उन्होंने दुकानदारों से तुरंत वहां से हटने के लिए कहा। इस दौरान काफी दुकानदार वहां से चले गए। इसके बाद टीम भी वापिस चली। इसी बीच कुछ लोगों ने फिर से अपनी दुकानें खोल दीं।
मोहाली गांव की मंडी भी बंद होगी
इस मौके पर मंडी बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि फेज-1 मोहली गांव में लगने वाली मंडी को भी बंद किया जाएगा। इस संबंध में सर्कुलर जारी कर दिया गया है। जल्दी ही मंडी से दुकानदारों को हटना होगा।