फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पिस्टल के बल पर अपहरण, लूटपाट के आरोपियों को रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-48 में अपने दोस्त के पास आए मानसा निवासी युवक जोगिंदर सिंह की कनपटी पर पिस्टल तानकर अपहरण और लूटपाट के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभी कुछ अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पंजाब के जिला मानसा के वार्ड नंबर-एक निवासी जोगिंदर सिंह बीते दो नवंबर की रात को अपने दोस्त नियूस के पास केंद्रीय विहार सोसाइटी सेक्टर-48 में आया था। तीन नवंबर की सुबह मानसा के कुछ युवक आ पहुंचे और मारपीट करते कनपटी के बल पर अपहृत कर लिया। इसके बाद आरोपी सोने का कड़ा छीनकर मोहाली में फेंककर चले गए थे। पुलिस ने सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कर कुलविंदरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-17, रमनदीप सिंह वार्ड नंबर-14 और खुशप्रीत सिंह गांव भैणी भागा मानसा पंजाब को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें