फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटकों के शौकीन हैं तो यहां आपका स्वागत है

Sun, 27 Jul 2014 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डिपार्टमेंट आफ इंफारमेशन पब्लिक रिलेशन एंड कल्चरल अफेयर्स हरियाणा द्वारा तीसरे समर फेस्टिवल का आयोजन पंजाब कला भवन सेक्टर-16 चंडीगढ़ के रंधावा ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
विज्ञापन


इस फेस्टिवल का आयोजन 28 से 30 जुलाई तक किया जाएगा। थिएटर फार थिएटर के अध्यक्ष मदन गुप्ता ने कहा कि यह 23वां फेस्टिवल है। वर्ष 2015 जनवरी से थिएटर फार थिएटर का सिल्वर जुबली फेस्टिवल शुरू होगा।

मदन गुप्ता ने कहा कि टीएफटी द्वारा 28 जुलाई को समर फेस्ट के दौरान पेश किए जाने वाले नाटकों में पहला नाटक प्रसिद्ध कवि और शायर फैज अहमद फैज की कविता पर आधारित होगा। इसका नाम ‘मुझसे पहली सी मोहब्बत मेरे महबूब न मांग’ है। इसे रामजी बाली ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन


दूसरा नाटक अजमेर सिंह औलख की कहानी ‘सुक्की कुख’ पर आधारित है। इसे वीना धीर ने डायरेक्ट किया है। इसमें एक महिला की दशा दिखाई गई है। इस नाटक का मंचन 29 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार 30 जुलाई को तीसरे नाटक ‘लोहा कुट’ का मंचन होगा। इस नाटक को बलवंत गार्गी ने लिखा है। इसको सुदेश शर्मा ने डायरेक्ट किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें