मनीमाजरा। इंदिरा कॉलोनी के मकान नंबर- 2262 में शुक्रवार रात चोरी का मामला सामने आया हैै। चोर घर की कुंडी तोड़कर अंदर से सोने के आभूषण और नकदी ले गए। पीड़ित अच्छे लाल के मुताबिक मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर चोर घर में घुसे और भीतर रखे संदूक का ताला तोड़कर करीब 20,000 रुपये की नकदी, सोने का मंगलसूत्र, दो लॉकेट, पांव की पायल, बच्चों के दो गले के लॉकेट समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर आईटी पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
अच्छे लाल ने बताया कि उनके चाचा के बेटे की शादी होने के कारण पूरा परिवार आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) में गांव गया हुआ है। वह चाचा के घर (मकान नंबर- 2281) पर जाकर रुक गए थे। सुबह जब वे घर लौटे तो देखा कि दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी और कमरों में सारा सामान बिखरा पड़ा था।