अपनी गाड़ी का टायर खराब हुआ तो घर के पास ही खड़ी कार का एक टायर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी घर में लगे सीसीटीवी में टायर चोरी करते हुए कैद हो गया था। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान सेक्टर 35 निवासी अभिनव कौशल के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सेक्टर 35 के रहने वाले सुमित सिंगला ने पुलिस को शिकायत दी कि काइनेटिक पर एक युवक आया और उसकी कार का एक टायर चोरी कर ले गया।
शिकायत के बाद पुलिस ने पहले काइनेटिक का पता लगाया और उसके बाद आरोपी अभिनव को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने बताया कि आरोपी लांडरा स्थित प्राइवेट कालेज का छात्र है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कबूल किया कि उसकी गाड़ी का टायर खराब था। जिसे बदलवाने के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसलिए आरोपी ने सेक्टर में खड़ी कार का टायर चोरी करने की सोची।