चंडीगढ़। सेक्टर-18 के टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में शनिवार को ऑल इंडिया मुशायरा और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह आयोजन इबारत लेखक कला मंच चंडीगढ़ की ओर से किया गया।
इबारत लेखक कला मंच चंडीगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष नवीन नीर ने बताया कि कार्यक्रम में शायरों और कवियों ने अपनी एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरी। नवीन नीर ने मुझको बहरा ही कर के छोड़ेंगे, उफ ये खामोश रहने वाले लोग पेश कर तालियां बटोरी। सरिता जैन ने तुम भी नहीं समझते हम भी नहीं समझते, उस पर ये लोग दिल के गम भी नहीं समझते पेश कर वाहवाही बटोरी।
मनु बदायूंनी ने वो मेरी नींद पर कब्जा जमाकर बैठ जाती है, तुम्हारी याद क्यों बिस्तर पे आकर बैठ जाती है... पेश की। मुसव्विर फिरोजपुरी ने हसीं मंजर बनाया जा रहा है, नहीं है जो दिखाया जा रहा है... पेश की।