हरियाणा सरकार कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य संस्थानों की जरूरतों को पूरा करने के लिए 72.32 करोड़ रुपये से अधिक के थर्मल स्कैनर्स और वेंटिलेटर आदि खरीदेगी। इसके अलावा लॉजिस्टिक, दवाइयां और उपकरण भी खरीदे जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तत्काल खरीद की स्वीकृति दे दी है।
निर्णय अनुसार 11,91,390 एन-95 मास्क, 54,54,634 ट्रिपल लेयर मास्क, 14,81,639 स्टेराइल पीपीई किट, 38,59,867 दस्ताने, 11,63,043 हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टेबलेट(400एमजी), 3,12,050 हैंड सेनिटाइजर (500 मिली लीटर), 85,000 रैपिड टेस्ट किट, 7000 रियल टाइम पीसीआर किट, 1.10 लाख डिस्पोजेबल बेड शीट, 77 लाख लेवो-सिट्राजिन, 22 लाख एजिथ्रोमाइसिन (500 ग्राम), 11 लाख जिंक टेबलेट, 55,000 कॉटन (500 ग्राम), 44,000 सूती पट्टियां, 4,400 डिस्पोजेबल डेड बॉडी बैग्स, 44,000 डिनैचर्ड स्पिरिट, 1,03,042 वीटीएम और 22,000 कीटाणुनाशक-हाइपो क्लोराइड सॉल्यूशन की खरीद की जाएगी।
2200 हैंड थर्मल स्कैनर और प्रत्येक जिले में 100-100 हैंड थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाएं जाएंगे। कोरोना मरीजों की जांच के लिए नागरिक अस्पताल, पंचकूला के रेडियोलॉजी विभाग को एक्स-रे करने के लिए एक डिजिटल फ्लैट पैनल डिटेक्टर सिस्टम, कन्वेक्स के साथ अल्ट्रासाउंड मशीन व (कार्डिएक) और लिनीअर की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
इसके अलावा, 46 वेंटीलेटर उपलब्ध करवाए गए हैं, जिनमें अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, हिसार, नारनौल, फतेहाबाद, चरखी दादरी व झज्जर के लिए तीन-तीन, पंचकूला, सिरसा, पानीपत के लिए दो-दो तथा भिवानी के लिए एक-एक शामिल है। पैडियाट्रिक के लिए 35 वेंटिलेटर भी खरीदे जाएंगे, जिनमें पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, पानीपत, फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, भिवानी, नारनौल, फतेहाबाद, चरखी दादरी व झज्जर के लिए दो-दो तथा यमुनानगर, रोहतक व सिरसा के लिए एक-एक शामिल है।