पुलिस फोर्स के हर अधिकारी और कर्मी के परिवार की भलाई के लिए सरकार ने पंजाब पुलिस के जवानों के परिवारों की भलाई के उद्देश्य से एक और पहल करते हुए राज्य सरकार ने ‘गुलदस्ता’ नाम का समागम शुरू किया है। इस समागम में पुलिस के जवान और उनके परिवार ही शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा कि इन परिवारों को बहुत ज्यादा मुश्किलें सहनी पड़ती हैं क्योंकि पुलिस कर्मचारियों का ज्यादातर समय ड्यूटी में गुजर जाता है। जिस कारण परिवार अक्सर अनदेखे रह जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समागम का उद्देश्य इन परिवारों को एकत्र करना है, जिससे वह सभी परेशानियों से मुक्त होकर एक साथ समय व्यतीत कर सकें। मुख्यमंत्री ने एएसआई हरदेव सिंह, सीनियर कॉन्स्टेबल गुरप्रीत सिंह और कॉन्स्टेबल शालू राणा के परिवारों को वित्तीय सहायता के चेक सौंपे। इन तीनों पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी के दौरान हादसों में मौत हो गई थी।