माई सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़। जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को शहर के अलग-अलग इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सेक्टर-21, 22, सेक्टर-29 (ए और बी), सेक्टर-34, सेक्टर-49, हल्लोमाजरा, 3 बीआरडी व मनीमाजरा के मोहल्ला (एमएचसी, गोविंदपुरा और सुभाष नगर) में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सेक्टर-39, 8सी, गांव बुड़ैल, सेक्टर-17 के कुछ हिस्से, पीईसी (सेक्टर-12) का आवासीय क्षेत्र व कार्यालय, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का हिस्सा, सेक्टर-26 का व्यावसायिक क्षेत्र, सेंट कबीर स्कूल, स्ट्रॉबेरी स्कूल, महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट, गोल्फ रेंज में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। सेक्टर-19 (सी व डी), सेक्टर-27, 28, 29, एन एरिया, हल्लोमाजरा, बीएसएनएल एक्सचेंज, सेक्टर-32 वाटर वर्क्स व मनीमाजरा डुप्लेक्स हाउस, राजीव विहार और उप्पल कॉम्प्लेक्स इलाका दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा सेक्टर-44 के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती रहेगी।