जीरकपुर। बिजली विभाग नई 11 केवी बिजली लाइन के निर्माण कार्य के चलते तीन जनवरी शुक्रवार को 66 केवी भबात ग्रिड से निकलने वाले 11 केवी अलीपुर, एमईएस, अड्डा झुंगियां, रामपुर कलां और नदियाली फीडर अस्थायी रूप से बंद रखेगा। इस दौरान एमईएस स्टेशन, छत, रामपुर कलां, दयालपुरा सहित आसपास के सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगा। बिजली विभाग के अनुसार यह शटडाउन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। विभाग ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कार्य पूर्ण होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।