फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: हरियाणा में लाखों बेरोजगारों के लिए अच्छी खबर, 22 हजार पदों की भर्ती में नहीं होगी संयुक्त परीक्षा

Sat, 26 Jun 2021 04:47 AM IST
ajay kumar यशपाल शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ग्रुप सी-डी की नौकरी के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर एक बार ही पंजीकरण करना है। एक बार ही फीस लगेगी। पंजीकृत अभ्यर्थियों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी लेगी। परीक्षा में मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों की सूची एजेंसी की ओर से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी जाएगी। उसके बाद दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन कर नियुक्ति मिलेगी। एक बार पंजीकृत अभ्यर्भी खुद को पोर्टल पर अपडेट कर बार-बार परीक्षा दे सकेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के जरिये भरे जाने वाले 22 हजार पदों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। विज्ञापित हो चुके इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन भी नहीं करना होगा। राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद लंबे समय से अटकीं भर्तियों के जल्दी सिरे चढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव विजय वर्धन की तरफ से आयोग को भेजे निर्देशानुसार इन पदों पर भर्ती पिछली व्यवस्था के अनुसार ही होगी। पुलिस, पटवारी, कैनाल पटवारी, ग्राम सचिव और वीएलडीए इत्यादि पदों की भर्तियां लंबे समय से सरकार के अंतिम निर्णय न लेने के कारण ही लटकी हुई थीं। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस साल जनवरी में ग्रुप सी-डी की भर्ती के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल शुरू किया था। इसके माध्यम से ही भर्ती के लिए 31 मार्च 2021 तक आवेदन किए जाने थे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद कर्मचारी चयन आयोग दुविधा में फंस गया क्योंकि लगभग 22 हजार पदों को भर्ती के लिए पहले ही विज्ञापित किया जा चुका था।

विज्ञापन
Trending Videos

आयोग के पूर्व चेयरमैन बीबी भारती के कार्यकाल के अंतिम समय इस पर निर्णय नहीं हो पाया कि भर्तियां नई व्यवस्था के तहत होंगी या संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। नए चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने इस पर सरकार से मार्गदर्शन मांगा था। मुख्य सचिव ने हाल ही में आयोग के चेयरमैन को बताया है कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन लागू होने से पहले विज्ञापित पद पुरानी प्रक्रिया के तहत ही भरे जाएंगे। उनकी परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी कर भर्ती को अंतिम रूप दें।

पुरानी व्यवस्था में ये रहेगी भर्ती की प्रक्रिया
लगभग 22 हजार पद पहले से विज्ञापित हैं। इनके लिए लाखों अभ्यर्थी फीस जमा कर फार्म भर चुके हैं। अलग-अलग भर्ती के लिए अलग-अलग फीस भरी है। फार्म की छंटनी भी हो चुकी है। अब लिखित परीक्षा ही होनी है। ग्रुप सी-डी की भर्ती में साक्षात्कार नहीं है। लिखित परीक्षा की मेरिट में आने वालों को दस्तावेज सत्यापन के बाद नियुक्ति दे दी जाएगी।
विज्ञापन

पुराने विज्ञापित पदों का परीक्षा शेड्यूल जल्द : भोपाल सिंह

कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार पूर्व विज्ञापित पदों की परीक्षा का शेड्यूल जल्द जारी कर दिया जाएगा। सबसे बड़ी भर्ती पुरुष व महिला कांस्टेबल की है। ये पद 7 हजार से अधिक हैं।

पटवारी, कैनाल पटवारी व अन्य पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी। जहां पेपर चीटिंग के मामले अधिक सामने आते हैं, वहां परीक्षा केंद्र नहीं बनाएंगे। उन्होंने कहा कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल में आ रही तकनीकी दिक्कत को आईटी विभाग से जल्दी ठीक कराया जाएगा ताकि नए विज्ञापित पदों की भर्ती प्रक्रिया भी जल्दी शुरू कर सकें।

पोर्टल पर ईमेल आईडी एम्पटी एरर आ रहा, पंजीकरण न होने से युवा खफा
हरियाणा में ग्रुप सी-डी की भर्ती के लिए बनाया गया वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल हर महीने 8-10 दिन काम नहीं कर रहा। पोर्टल में बीते 10 दिनों से पंजीकरण करने में दिक्कत आ रही है। इससे युवा भर्तियों के लिए पंजीकृत नहीं हो पा रहे।

यही कारण है कि नए विज्ञापित 25 हजार पदों की परीक्षा का शेड्यूल आयोग जारी नहीं कर पा रहा। आयोग के शेड्यूल जारी करने के बाद ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी संयुक्त प्रवेश परीक्षा लेगी। पोर्टल पर नई भर्तियों के लिए 31 मार्च 2021 तक ही पंजीकरण होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतें लगातार आने के कारण हर बार अवधि बढ़ानी पड़ी। 

अभी पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 30 जून है। इस महीने भी 10 दिन पोर्टल के काम न करने से तिथि आगे बढ़ना तय है। हिसार, झज्जर, यमुनानगर, पंचकूला और भिवानी के युवा दिनेश, विपिन, पंकज, अच्युत, विनीत और कमल नयन ने बताया कि आधा घंटा फार्म भरने के बाद जब ईमेल आईडी सत्यापित कर सबमिट बटन दबा रहे हैं तो पंजीकरण होने के बाद ईमेल आईडी एम्पटी आ रहा है।

साइबर कैफे पर जाकर भी कोशिश की लेकिन दिक्कत लगातार बनी हुई है। पिछले महीने भी ऐसा ही हुआ। अगर यही स्थिति रही तो सरकार कैसे एक लाख से अधिक भर्ती करने के लक्ष्य को पूरा करेगी। आयोग इस दिक्कत को आईटी विभाग से जल्दी ठीक करवाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें