फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : 29 नवंबर को ईटीटी अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा, भरे जाएंगे 2364 पद

Wed, 28 Oct 2020 05:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

ईटीटी अध्यापक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने इन पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा की तिथि तय कर दी है। 29 नवंबर को 2364 अध्यापकों के पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होकर 11: 40 मिनट पर संपन्न होगी।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए ईटीटी अध्यापक के रिक्त पड़े 2364 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। इसमें पंजाब के हजारों युवाओं ने आवेदन किया था। शिक्षा विभाग कोरोना के कारण परीक्षा आयोजित नहीं करवा पा रहा था लेकिन अब संक्रमण की सूबे में गिरती दर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी है।

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार 29 नवंबर को इन पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होकर 11.40 बजे तक आयोजित की जाएगी। आवेदकों को प्रश्नपत्र को हल करने के लिए 100 मिनट का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में सफल होने वाले आवेदकों की तैनाती सूबे के विभिन्न जिलों में स्थित सरकारी स्कूलों में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें