फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पूरे दिन रही तेज धूप, शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासी अभी भी अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही लेकिन शाम को अचानक मौसम बदल गया और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। हालांकि, ये बूंदाबांदी लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला पाई। देर रात भी कुछ इलाकों में बारिश हुई है। वहीं, मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार को मौसम बदलेगा और पूरे शहर में बारिश हो सकती है। शहर में मंगलवार को पूरे दिन तेज धूप निकली रही। अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार बुधवार से मानसून मजबूत होगा और शहर में बारिश होगी। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इस मानसून सीजन में एक जून से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 266.6 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से करीब 46 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें