फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मनीमाजरा में पानी के लिए मचा हाहाकार, टैंकरों से पानी भरने के दौरान लोगों में हो रहे झगड़े

विज्ञापन
मनीमाजरा में टैंकरों से पानी भर रहे लोग,
विज्ञापन
मनीमाजरा। तीन दिन से मनीमाजरा और माॅडर्न कांप्लेक्स के घरों में पेयजल आपूर्ति न होने से लोगों में हाहाकार मची है। हालांकि नगर निगम की ओर से जगह-जगह पानी की आपूर्ति पूरी करने के लिए टैंकरों को भेज जा रहा है। लेकिन टैंकरों से पानी भरने के दौरान लोगों में झगड़े होने शुरू हो गए हैं। किला के पीछे मोहल्ले में बुधवार को कुछ ऐसा ही मंजर देखने को मिला। हर कोई पानी की किल्लत से परेशान होकर टैंकरों से जल्दी और ज्यादा पानी भरना चाह रहा है, जिसके चलते आपस में कहा सुनी होकर झगड़े हो रहे हैं। वहीं, नगर निगम द्वारा शास्त्री नगर पुल के पास टूटी नहरी पानी की पाइप लाइनों को ठीक करके जोड़ने के काम जोरों पर चल रहा है, लेकिन 30 इंच की बड़ी पाइप लाइन बरसात के पानी के बहाव में बहुत बुरी तरह टूट चुकी है। इसे ठीक करने में अभी दो दिन और लग सकते हैं। लेकिन तब तक लोगों में पानी को लेकर त्राहि- त्राहि मंच जाएगी। जिला कांग्रेस के प्रधान सुरजीत सिंह ढिल्लो, प्रदेश सचिव संजय भजनी, अशोक कुमार, ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजीव गाबा, मतलूब खान, फतेह सिंह आदि का कहना कि कहना कि मनीमाजरा के लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। निगम बीच-बीच कई कहीं दो चार टैंकर भेज कर खानापूर्ति कर रहा है। कांग्रेसी नेताओं का कहना कि प्रशासन आंखें बंद बैठा है जबकि प्रशासन और नगर निगम को मिलकर मनीमाजरा की लोगों को पानी की सहूलियत देने के लिए बड़े स्तर पर कदम उठाने चाहिए। इसके लिए साथ लगते इलाके से अगर आर्मी की जरूरत पड़ती तो उनके उपकरणों से भी लोगों तक पानी पहुंचाना चाहिए था। इस तरह से पानी के दो-चार टैंकर भेजने से लोगों की जरूरत पूरी नहीं हो रही है। सुरजीत सिंह ढिल्लो को कहना कि आधा शहर बिना पानी के दो दिन से बैठा, जिनके घरों में अभी एक बाल्टी पानी नहीं पहुंचा है, क्या किसी अधिकारी ने मौके पर जाकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें