फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 2763 पुलिसकर्मियों के तबादले से महकमे में हड़कंप, दिनभर लगाते रहे जुगत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी पुलिस में मंगलवार देर शाम 2763 पुलिसकर्मियों के तबादले से महकमे में हड़कंप मच गया है। पिछले कई-कई सालों से थाने-चौकियों समेत अन्य जगहों पर जमे हुए कर्मचारियों की कुर्सी भी हिल गई है। पुलिस मुख्यालय में आईजी से लेकर एसएसपी कार्यालय में तैनात स्टाफ भी बदल दिया गया है। पुलिस मुख्यालय में पीआरओ का काम देखने वाले चार कर्मचारियों का भी तबादला हो गया है। बुधवार को सुबह से शाम तक कई पुलिसकर्मी तबादला रुकवाने की जुगत लगाते दिखे लेकिन उनकी एक न चली। पुलिस मुख्यालय में तैनात एक एएसआई ने तो सेवानिवृत्ति के लिए पत्र तक लिख दिया।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पूर्व यूटी पुलिस महानिदेशक ने आलाधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान एक जगह तीन साल से अधिक समय से तैनात कर्मचारियों के तबादले के आदेश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई, जिसमें कांस्टेबल से लेकर एसआई व ओएसआई तक शामिल किए गए। 2763 कर्मियों की सूची बनाकर महानिदेशक के पास भेजी गई। वहां से मंजूरी मिलते ही मंगलवार देर शाम थाने-चौकियों सहित ट्रैफिक व अन्य जगहों पर तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई), असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई), हेड कांस्टेबल (एचसी) और कांस्टेबल (सी) समेत 2763 पुलिसकर्मियों के तबादला आदेश जारी कर दिए गए। इनमें करीब 110 सब इंस्पेक्टर, सात एसआई ओआरपी, 66 एएसआई, एल ओआरपी, हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल शामिल हैं। इनमें थाने-चौकियों के अलावा पीसीआर, ट्रैफिक, पुलिस मुख्यालय, फोटो सेक्शन, क्राइम ब्रांच, सीआईडी, इकोनॉमिक सेल, साइबर सेल, जिला क्राइम सेल, सिक्योरिटी विंग, एफएसएल सहित बुड़ैल जेल व अन्य जगहों पर तैनात जवानों को बदला गया है। तबादला सूची में कई जवान तो ऐसे भी है जो पिछले कई सालों से एक ही जगह तैनात थे और उन्होंने कभी थाने या चौकी में नौकरी ही नहीं की है।

पीआरओ आफिस के चारों जवानों का भी हुआ तबादला
पुलिस मुख्यालय में पीआरओ विंग में तैनात चारों जवानों का भी अलग-अलग जगह तबादला कर दिया गया है। इनमें तीन को अलग-अलग थानों में जबकि एक कर्मचारी को ट्रैफिक पुलिस में भेजा गया है। इनकी जगह अभी नए कर्मचारियों की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें