चंडीगढ़। पीजीआई गोल चक्कर के पास अक्सर सुबह भारी जाम लगा रहता है। जिससे यहां से आने-जाने वाले वाहनसवारों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। अक्सर यहां पर 10 से 15 मिनट तक वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। जिसके चलते लोग अपने गंतव्य स्थानों पर देरी से पहुंचते हैं।
खुड्डा लाहौरा, खुड्डा जस्सू, सारंगपुर, धनास व मुल्लांपुर की तरफ से आने-जाने वाले अधिकतर वाहन यहां गोल चक्कर पीजीआई के पास जाम में फंस जाते हैं। यह जाम अक्सर 10 से 15 मिनट तक लगा रहता है और वाहनों की लंबी-लंबी कतारें यहां लग जाती हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के जवान यहां ड्यूटी कर रहे होते हैं, लेकिन जाम पर नियंत्रण में वे सक्षम नहीं हो पाते।
मैं हर रोज सुबह करीब साढे नौ बजे यहां से गुजरता हॅू। अक्सर यहां पर जाम लगा मिलता है।सचिन कुमार, निवासी, खुड्डा लाहौरा।
यहां लगने वाले जाम के चलते मुझे अपने घर से 20 मिनट पहले निकलना पड़ता है। मेरी ड्यूटी सेक्टर 17 में है। अक्सर लेट हो जाता हूं।विवेक बंसल, निवासी सारंगपुर।
चंडीगढ़ में पिछले कुछ दिनों से हर तरफ जाम की समस्या देखने को मिल रही है। ट्रैफिक पुलिस पता नहीं क्या कर रही है। रेखा रानी, निवासी धनास।
यातायात पुलिस को हर ऐसी जगह पर अपने जवानों को तैनात करना चाहिए जहां पर ज्यादा जाम लगता है। ताकि लोगों को परेशानी से निजात मिल सके।राम लाल पनवाड़ी, निवासी खुड्डा जस्सू।