फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मौसम में ठंड का तड़का, नहीं चेते तो सेहत पर खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के बाद मौसम ने करवट ली है। तापमान में आई गिरावट के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगी हैं जिससे ठंड बढ़ गई है। लेकिन अब भी लोग लापरवाही करते नजर आ रहे हैं। खासतौर पर सुबह और शाम को भी गर्म कपड़े की जगह कॉटन और अन्य पतले कपड़े पहने जा रहे हैं। इतना ही नहीं आइसक्रीम और ठंडी तासीर वाली चीजें लोग अब भी खा रहे हैं। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि इस बदलाव के दौरान की गई लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है, क्योंकि त्योहार के दौरान खान-पान में की जा रही लापरवाही के कारण संक्रमण का खतरा पहले से बरकरार है। इसलिए ठंड से बचाव को लेकर सजग रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16 की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सद्भावना पंडित का कहना है कि बच्चों पर विशेष ध्यान दें। सुबह और शाम को उन्हें गर्म कपड़े पहनाएं। गुनगुना पानी पिलाएं। सिर और पैर के तलवे गर्म रखें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। जरा सी अनदेखी से बच्चे संक्रमण के शिकार आसानी से हो सकते हैं। वहीं, बच्चों को खाने के लिए ठंडा और बासी भोजन न दें। टीबी और फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश राणा का कहना है कि सांस के मरीज विशेष रूप से सावधान रहें क्योंकि दिवाली के कारण प्रदूषण का स्तर तो बढ़ा ही है साथ ही ठंड बढ़ने से भी उनकी परेशानी बढ़ने की आशंका बढ़ गई है। इसलिए जरूरी है कि सांस के मरीज समय से दवा का सेवन करें। ठंडी चीजों का सेवन न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें