फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PU Student Election: अध्यक्ष पद के लिए नौ समेत 24 दावेदार मैदान में, इनमें से चार लड़कियां

Sat, 31 Aug 2024 06:48 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब यूनिवर्सिटी और 10 संबद्ध कॉलेजों में पांच सितंबर को छात्र परिषद चुनाव के लिए मतदान होंगे और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
पीयू में छात्र संघ चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब विश्वविद्यालय कैंपस और 11 संबद्ध कॉलेजों में छात्र परिषद चुनाव के लिए बीते वीरवार को दाखिल नामांकन से शुक्रवार को विद्यार्थियों ने नाम वापस लिए। अब पीयू में अध्यक्ष पद के लिए नौ, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए छह उम्मीदवार मैदान में हैं। 

विज्ञापन


सेक्टर-26 स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज फाॅर वुमन में पूरा पैनल और सेक्टर-36 के एमसीएम डीएवी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर नैंसी सोमानी चुनाव निर्विरोध चुनी गईं। अब पीयू और 10 संबद्ध कॉलेजों में पांच सितंबर को छात्र परिषद चुनाव के लिए मतदान होंगे और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।

24 उम्मीदवारों में चार लड़कियां

पीयू परिसर छात्र परिषद चुनाव में 24 उम्मीदवारों में से चार लड़कियां हैं। इनमें से तीन अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ेंगी। अध्यक्ष पद का मुख्य मुकाबला आप छात्र विंग सीवाईएसएस के प्रिंस चौधरी, सिकंदर बूरा की ओर से निर्दलीय उतारे गए अनुराग दलाल, आरएसएस छात्र विंग एबीवीपी से अर्पिता मलिक, पीएसयू ललकार से सारा और कांग्रेस छात्र विंग एनएसयूआई से राहुल नैन के बीच माना जा रहा है। इसके अलावा आंबेडकर स्टूडेंट्स फोरम पहली बार उम्मीदवार अल्का के साथ चुनावी मैदान में है। 

एनएसयूआई के पूर्व सदस्य मुकुल, सोई से तरुन सिद्धू और मनदीप सिंह अध्यक्ष पद के लिए टक्कर देंगे। उपाध्यक्ष पद के लिए सथ से करनदीप सिंह, एनएसयूआई से अर्चित गर्ग, एबीवीपी से अभिषेक कपूर, यूएसओ से करनवीर कुमार और शिवानी दावेदार हैं। पीयू के खुद के छात्र संगठन सोपू और पुसू इस बार एक-एक पद पर चुनाव लड़ रहे हैं। सोपू से जशनप्रीत सिंह सचिव और पुसू से अमित बंगा संयुक्त सचिव पद के लिए दावेदार हैं। 

विज्ञापन


सचिव पद के लिए इनसो से विनीत यादव, एनएसयूआई से पारस पराशर और एबीवीपी से शिव आनंद रिखी मैदान में हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए एचपीएसयू से रोहित शर्मा, आईएसओ से तेजस्वी, एनएसयूआई से यश कपासिया, एबीवीपी से जसविंदर राणा और एचएसए से शुभम है। सोपू, एचएसए और सोई ने शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की प्रक्रिया के बाद स्टूडेंट सेंटर पर अपने पैनल की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें