फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ठगी का मायाजाल... ट्राइसिटी के लोगों से ठग लिए 2.80 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में ठगों ने ठगी का जाल बिछाया है। सबसे ज्यादा मामले विदेश भेजने के नाम पर ठगी के सामने आ रहे हैं। साथ ही अन्य तरीकों से भी धोखाधड़ी की जा रही है। पुलिस ने अलग-अलग थानों में करीब 11 मामले दर्ज किए हैं। ठगों ने लोगों से करीब 2.80 करोड़ रुपये ठगी की है। पुलिस ने इन मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला के रामगढ़ निवासी युवक सुनील धीमान ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सेक्टर-17सी स्थित वर्ल्ड वीजा एडवाइजर इमिग्रेशन कंपनी के संचालक कुशलपाल सिंह ने उसके अलावा कुल आठ युवकों को एजुकेशन वीजा पर विदेश भेजने के लिए बातचीत की थी। कंपनी वालों ने उनसे अलग-अलग किस्तों में कुल 95 लाख 15 हजार 500 रुपये लिए। लेकिन कई महीनों तक भी कंपनी ने न तो उनका वीजा लगवाया और न ही उनके पैसे लौटाए। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाने में केस दर्ज किया गया।
केस-2
कनाडा भेजने के नाम पर 16.26 लाख की ठगी
सेक्टर-34 थाना पुलिस को दी शिकायत में मंदीप सिंह ने बताया कि कुछ महीने पहले सेक्टर-34 स्थित जहान इमिग्रेशन कंपनी के संचालक आशीष सिंघल और उसकी पत्नी से उनके ऑफिस में ही मुलाकात हुई थी। इन्होंने उसे कनाडा में वीजा लगवाकर भेजने के लिए 16.26 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने किस्तों में संचालकों को दे दिए, लेकिन बाद में कंपनी वालों ने उसका वीजा लगवाया न ही उसे विदेश भेजा। पुलिस ने सेक्टर-34 थाने में यह केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

केस-3 और 4
15.25 लाख रुपये नहीं लौटाए
मोहाली के तीरा गांव निवासी करण वर्मा ने सेक्टर-34 थाना में दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उसने स्टडी वीजा के लिए फ्लाई बास इमिग्रेशन संचालक शगुन जसवाल को वर्क वीजा के लिए 1.45 लाख रुपये दिए थे। इस मामले में भी सेक्टर-34 थाने में केस दर्ज किया गया है। उधर, तमिनलाडू के पेचिकुलम निवासी जे काशीनाथन ने बताया कि उसने सेक्टर-34 स्थित ग्रेट टाइम्स इंटरप्राइजेज में रजत, तान्या और कुलदीप उर्फ आरव को वर्क वीजा दिलवाने के लिए 13.80 लाख रुपये दिए थे, लेकिन बाद में कंपनी ने उसका वीजा नहीं लगवाया और न ही पैसे वापस किए।
केस-5 और 6
पंचकूला निवासी शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसने सेक्टर-40 स्थित सीनियर ओवरसीज कंसलटेंट में सरताज सिंह को 2.50 लाख रुपये वीजा लगवाने के लिए दिए थे। लेकिन न वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए। इस मामले में सेक्टर-39 थाने में केस दर्ज किया है। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-26 थाना पुलिस को दी शिकायत में ज्ञान चंद वालिया ने बताया कि उसने एक कंपनी से माल सप्लाई करने के लिए अनुबंध किया था। अनुबंध के मुताबिक उसने कंपनी को अलग-अलग किस्तों में करीब 43 लाख 13 हजार रुपये ट्रांसफर किए। लेकिन बाद में कंपनी ने उसे माल ही नहीं भेजा जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर राजीव रायना और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केस-7
पंजाब इंजीनियरिंग काॅलेज (पेक) के खाते से वहीं कार्यरत कर्मचारियों ने धोखे से 9.81 लाख रुपये निकाल लिए। इस मामले में पेक प्रशासन की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाने में केस दर्ज किया गया। डीन डाॅ. प्रजापति ने बताया कि वहां के कर्मचारी विक्रम, बलजिंदर और अन्य ने मिलीभगत कर एनईएफटी के जरिये पेक के खाते से 9 जनवरी को धोखे से 9.81 लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
केस-8

सेक्टर-49 थाने में प्रॉपटी के नाम पर 34.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है। शिकायत में हरिद्वार के गांव खजाईपुर रुड़की निवासी कुलदीप सिंह राणा ने बताया कि उसने मोहाली निवासी एस शिवा कुमार के साथ चंडीगढ़ आकर एक प्रॉपटी खरीदने को लेकर मुलाकात की थी। इसके लिए उसने आरोपी पक्ष को 34.50 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में दिए थे, लेकिन बाद में आरोपी पक्ष ने उसे उक्त प्रॉपटी पर कब्जा देने से ही इन्कार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है।
केस-9
सेक्टर-49 थाना में सेक्टर-48 के यूनिवर्सल एन्क्लेव निवासी गुलदयाल सिंह ने बताया कि उसने दीपक गुप्ता व अन्य से डायमंड जूस मंगवाया था। उसने आरोपी पक्ष को इसकी एवज में अलग-अलग किस्तों में 33.79 लाख रुपये दिए थे। लेकिन बाद में कंपनी ने उन्हें एक्सपायरी डेट का जूस भेज दिया और बाद में उन्हें पैसे वापस देने से भी इन्कार कर दिया।
केस-10 और 11
सेक्टर-37डी निवासी रविंदर कुमार ने शिकायत में बताया कि हल्लोमाजरा के दीप कांप्लेक्स निवासी मोहम्मद मनवर और मोहम्मद अनवर ने उसे मकान बेचने के नाम पर 5.50 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। इसी तरह से सेक्टर-36 थाना में दर्ज किए गए मामले में गांव सिवाह जिला पानीपत निवासी पवन कुमार ने नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी की गई है। शिकायत के आधार पर कांस्टेबल प्रवीन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें