चंडीगढ़। सेक्टर-21ए में 23 अगस्त को तालाबंद घर में हुई चोरी के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। सेक्टर-19 थाना पुलिस की जांच टीम ने खुड्डा अलीशेर निवासी आरोपी छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चोरी की गईं 10 टूटियां भी बरामद हुई हैं। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
सेक्टर-21डी निवासी हरभजन सिंह ने पुलिस को बताया था कि उनका सेक्टर-21ए में भी मकान है। उन्होंने उस मकान पर ताला लगाया हुआ और वहां पर रात के समय निगरानी के लिए चौकीदार भी रखा हुआ है। 23 अगस्त की शाम को जब वह मकान में पहुंचे तो पीछे से रसोई के रोशनदान का शीशा टूटा हुआ और दरवाजा भी खुला पड़ा था। उन्होंने घर में देखा तो शौचालयों व रसोई आदि में लगी सारी टूटियां भी गायब थीं। शिकायत के आधार पर 24 अगस्त को सेक्टर-19 थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया गया था। जब जांच टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चोरी की गई टूटियां बरामद हुईं।