फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आईएएस अफसर के सरकारी आवास में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीती रात चोर सेक्टर-16 स्थित कोठी नंबर-501 की ग्रिल तोड़कर पानी की टोटियां व अन्य सामान चुरा ले गए। यह कोठी केंद्र में तैनात आईएएस अनिल मलिक के नाम पर अलॉट है। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भीम लाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले 30 साल से कोठी नंबर-501 में आईएएस अफसर अनिल मलिक के पास बतौर रसोइयां नौकरी कर रहा है। यह कोठी अनिल मलिक के नाम अलॉट है लेकिन बीते 18 जून को अनिल मलिक ने यह कोठी खाली कर दी थी। हालांकि, अभी कोठी का चार्ज नहीं छोड़ा है। वह कुछ दिन पहले दिल्ली चला गया था। अब बीते 24 जुलाई को कोठी में लगा बिजली मीटर उतरवाने के लिए आया तो देखा कि पीछे खिड़की की ग्रिल टूटी हुई थी और अंदर रसोई सहित शौचालयों में लगी सारी टोटियां और अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें