चंडीगढ़। शहर में इस साल स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया है। स्वास्थ्य निदेशक सुमन सिंह के अनुसार एक डॉक्टर में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। फिलहाल, संक्रमित डॉक्टर की मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि फ्लू के लक्षण सामने आने पर किसी तरह की लापरवाही न बरतें। तत्काल डाॅक्टर को दिखाएं। भीड़ वाली जगहों पर न जाएं और घर में अन्य सदस्यों से दूरी बनाकर रखें। बता दें कि विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर बुधवार को एडवाइजरी जारी की है। वहीं, विभाग के अनुसार साल में स्वाइन फ्लू के दो से तीन मामले आते हैं।