फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manimajra: संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के प्रधान की दुकान में चोरी, गल्ले से नकदी और ड्राई फ्रूट ले गए चोर

Thu, 05 Dec 2024 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मनीमाजरा

सार

दुकान नंबर 1714 में शंभू ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही करियाना और पंसारी की दुकान के रात को किसी ने ताले तोड़ दिए। आरोपी अंदर गल्ले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी और काजू, बादाम, और खजूर के कुछ पैकेट चुरा ले गए।
विज्ञापन
मनीमाजरा में दुकान में चोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनीमाजरा में मेन बाजार स्थित संयुक्त व्यापार मंडल मनीमाजरा के पूर्व प्रधान सतीश कुमार बंसल की दुकान के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


दुकान नंबर 1714 में शंभू ट्रेडिंग कंपनी के नाम से चल रही करियाना और पंसारी की दुकान के रात को किसी ने ताले तोड़ दिए। आरोपी अंदर गल्ले में पड़ी करीब 10 हजार की नगदी और काजू, बादाम, और खजूर के कुछ पैकेट चुरा ले गए। घटना की जानकारी सुबह 8:30 बजे लगी, जब सतीश कुमार शंभू का बेटा दुकान खोलने आया। उसने देखा कि दुकान का शटर खुला पड़ा है और शटर पर लगाया गया ताला साइड में गिरा हुआ था। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


मनीमाजरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है ताकि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले के बारे में कुछ सुराग मिल पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें