फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सरकारी मकान का ताला तोड़कर चोरी, गहने और दस्तावेज ले भागे चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-35 के एक सरकारी मकान का ताला तोड़कर चोर गहने और दस्तावेज लेकर भाग गए। घटना के समय दंपती ड्यूटी पर गया था। शनिवार दोपहर जब महिला घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखकर चोरी का पता चला। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित रविंद्र ने बताया कि वह करीब एक महीने पहले ही सेक्टर-35 के इस सरकारी मकान में शिफ्ट हुए हैं। वह वेरका में काम करते हैं, जबकि उनकी पत्नी पंजाब टूरिज्म विभाग में कार्यरत हैं। दंपति का चार साल का एक बच्चा भी है। शुक्रवार को रविंद्र की पत्नी ड्यूटी पर चली गई थीं। रविंद्र बेटे को उसकी नानी के घर खरड़ छोड़कर काम पर चले गए थे। शाम को दोनों खरड़ में नानी के घर पहुंच गए और वहीं रुक गए। शनिवार सुबह दोनों वहीं से काम पर चले गए। दोपहर को जब उनकी पत्नी सेक्टर-35 स्थित घर पहुंचीं तो देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर घर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने किचन का ताला भी तोड़ा, हालांकि वहां से कोई सामान नहीं ले गए।
इसके बाद कमरे की जांच करने पर पता चला कि एक बैग गायब है। पीड़ित के अनुसार उस बैग में सोने-चांदी के गहने और कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। इसके बाद दोनों ने घर पहुंचकर मामले की शिकायत सेक्टर-36 थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें