फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: खरड़ में निर्माणाधीन आश्रम से चोरी, एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सिटी पुलिस ने सन्नी एनक्लेव के एक निर्माणाधीन आश्रम से बिजली के तार, एसी के तांबे के पाइप और लोहा चोरी के आरोप में दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। ब्रह्मा आश्रम के नौकर राजिंदर कुमार सिंगला ने शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

आश्रम की इमारत सन्नी एनक्लेव के सेक्टर-125 में निर्माणाधीन है। 29 सितंबर को सुबह करीब 4.30 बजे राजिंदर ने एक व्यक्ति को बिजली के तारों का बंडल लेकर भागते देखा। उन्होंने दूसरे व्यक्ति को एसी के तांबे के पाइप और लोहे के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी अवतार सिंह उर्फ नोनी है, जबकि फरार साथी का नाम रिकी है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें