फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब कला भवन में 'वापसी', दिखी इमीग्रेशन एजेंटों की धोखाधड़ी

Sat, 07 May 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब कला भवन में नाटक का मंचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सेक्टर-16 स्थित पंजाब कला भवन में इंटरनेशनल पंजाबी कल्चरल एसोसिएशन की ओर से वापसी नाटक का मंचन किया गया। नाटक का लेखन निर्मल जौड़ा एवं निर्देशन जरनैल होशियारपुरी ने किया। नाटक में कलाकारों ने दर्शाया कि पंजाब में आज हर घर से लोग विदेशों में रोजी रोटी कमाने जाते हैं। उनके साथ इमीग्रेशन और ट्रैवेल एजेंट धोखा करते हैं।
विज्ञापन


नाटक में 10 कलाकारों ने जीवंत मंचन किया।  नाटक के माध्यम से कलाकारों ने दर्शाया कि  पंजाब के दर्शन नाम के युवक को विदेश भेजने केलिए इमीग्रेशन और ट्रैवेल एजेंट उसके साथ धोखा करते हैं। बडे़- बडे़ सपने दिखाने के बाद दर्शन के परिजन उसे विदेश  भेजने केलिए तैयार हो जाते हैं।  हवाई जहाज से जाने का खर्च और कंपनी का इमीग्रेशन वह दर्शन को देते हैं।

दर्शन जब इंग्लैंड पहुंचता है तो उसे वहां पर उसे रोजगार नहीं मिलता ह। कंपनी उसके साथ धोखा करती है। इसकेबाद वह भटकता है। इसके बाद वहां की पुलिस उसे पकड़ लेती है। जहां उसका वर्कपरमिट चेक होता हैजो फर्जी पाया जाता है।
विज्ञापन


इस पर उसे वहां से वापस भेज दिया जाता है। नाटक केमाध्यम से कलाकारों ने लोगों को  जागरूक किया कि वह विदेश जाने से पहले सही तरीकेसे  कागजात की तहकीकात करे ंजिससे कि लोगों के के साथ धोखा न हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें