टैगोर थियेटर चंडीगढ़ में नाटक का मंचन
थियेटर के शौकीनों तीन दिन आए चंडीगढ़ में इस जगह पर। एक से बढ़कर एक नाटकों का मंचन देखने को मिलेगा। डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एवं टैगोर थिएटर सोसाइटी की ओर से ट्राइसिटी थिएटर फेस्टिवल का आयोजन सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर में 27-29 दिसंबर तक किया जाएगा।
तीन दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में तीन ग्रुपों की ओर से पंजाबी और हिंदी नाटकों का मंचन किया जाएगा। रविवार को ट्राइसिटी थिएटर फेस्टिवल को लेकर प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। फेस्टिवल के पहले दिन अलंकार थिएटर ग्रुप के कलाकारों की ओर से थिरू नंगाई हिंदी नाटक का मंचन किया जाएगा। इसका निर्देशन चक्रेश कुमार करेंगे।
चक्रेश कुमार ने बताया कि 1 घंटा 10 मिनट के अवधि वाला यह नाटक महेंद्र भष्मि ने लिखा है। वहीं दूसरे दिन हिंदी कॉमेडी ‘चुकाएंगे नहीं’ नाटक का मंचन किया जाएगा। इसे सात्विक आर्ट सोसाइटी के कलाकार पेश करेंगे। इस नाटक के निर्देशक अमित सनोरिया और सरवर अली हैं। यह नाटक राजनीतिक कटाक्ष है जो आम आदमी के जीवन पर महंगाई के कारण पड़ने वाली मारी और आम आदमी की ओर से किए गए विरोध को दर्शाता है।
इस नाटक की अवधि 1 घंटा 3 मिनट होगी। जबकि तीसरे दिन सुचेतक रंगमंच थिएटर ग्रुप के कलाकारों की ओर से नाटी बिनोदिनी नामक पंजाबी नाटक का मंचन किया जाएगा। तीन दिनों तक चलनें वाले इस फेस्टिवल का समय शाम छह बजे रखा गया है।