थियेटर फॉर थियेटर, मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर कुरुक्षेत्र व पंजाब आर्ट्स कांउसिल की ओर से आयोजित टीएफटी एंड थियेटर फेस्टिवल के दूसरे दिन ‘वो चार दिन’ नाटक का मंचन किया गया।
नाटक में एक नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी परिवार पर क्या-क्या बीतती है? नाबालिग लड़की के माता-पिता के सामने बड़ी ही असमंजस की स्थिति आ जाती है। लड़की की मां गर्भवती होती है।
वे विचार करते हैं कि उनके पहले बच्चे के साथ इतना गलत हुआ है, क्या अब वे दूसरे बच्चे को जन्म दें या नहीं, लेकिन वे हिम्मत नहीं हारते। वे अपने दूसरे बच्चे को जन्म देते हैं। संयोग से वह भी लड़की होती है।
इस पूरी कहानी को सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शनिवार के दिन दर्शाया गया है। कहानी में कलाकारों ने इतना बेहतरीन अभिनय किया है कि नाटक सभी के दिल को छू लेता। सभी पात्र जीवंत हो जाते हैं।
कहानी में तितिक्षु महाजन, गगनदीप कौर, गीता गांधी, प्रिया शर्मा, राजवीर चौहान, तेजभान गांधी, भवशील सिंह सैनी और रोहित शर्मा ने उम्दा अभिनय किया।
म्यूजिक भवशील सिंह सैनी ने दिया, लाइट अभिषेक सूद, सेट डिजाइन हरविंदर सिंह व डायरेक्टर सुदेश शर्मा ने किया। नाटक नेहा शर्मा ने लिखा है।