फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब थिएटर में एंट्री मुफ्त नहीं, नाटक देखने के लिए लगेगा टिकट

Wed, 30 Mar 2016 11:51 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी /अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
प्ले, ड्रामा, थियेटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब शहर के थिएटरों में नाटक का लुत्फ उठाने के लिए दर्शकों को टिकट लेना होगा। टिकट के लिए आपको 100 से 200 रुपये तक चुकाने होंगे। चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट इसके लिए ट्रायल करने जा रहा है। 24 से 26 अप्रैल तक आयोजित होने वाले  चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल के दौरान टैगोर थिएटर में इसका ट्रायल होगा। यहां पर टिकट से ही प्रवेश होगा। अगर ट्रायल सफल रहा तो शहर के ऑडिटोरियम में भी इसे लागू किया जाएगा। विभाग का दावा है कि इससे कलाकारों की स्थिति में तो सुधार आएगा ही साथ ही प्रोफेशनेलिज्म भी आएगा।
विज्ञापन


देव ने करवाया था टैक्स फ्री
चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट की ओर से एडवाइजर विजय देव को यह जानकारी दी गई थी कि शहर में प्रोफेशनल थिएटर नहीं है। इसके लिए ट्रायल तभी शुरू किया जा सकता है, जब उस पर टैक्स न लगाया जाए। इस पर विजय देव ने ट्रायल शुरू करने को कहा था और टैगोर थिएटर में टैक्स न लगाने का ऑर्डर पास किया था। इसके बाद अब टैगोर थिएटर में यह ट्रायल शुरू किया जा रहा है।

प्रोफेशनल होगा थिएटर
चंडीगढ़ थिएटर फेस्टिवल में ट्रायल शुरू किया जा रहा है। अगर ट्रायल सफल रहा तो शहर के ऑडिटोरियम और थिएटरों में टिकट से ही प्रवेश शुरू किया जाएगा। इससे कलाकारों की स्थिति में सुधार आएगा और शहर में प्रोफेशनल थिएटर की शुरूआत हो जाएगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र यादव, डायरेक्टर, चंडीगढ़ कल्चरल अफेयर्स डिपार्टमेंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें