फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कॉलोनी नंबर-4 के नजदीक 8 से 10 बदमाशों ने रंजिशन एक युवक के सिर पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर दिया। वारदात में युवक बुरी तरह घायल हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय निवासी घायल वीरेंद्र यादव को जीएमसीएच-32 में पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने आनंद, गुटनू, गोलू, राजा, बिहारी, रंजीत, अमन त्रिपाठी और कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बीते शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कॉलोनी नंबर 4 के पास युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को तुरंत जीएमसीएच-32 में पहुंचाया। पुलिस को दी शिकायत में घायल युवक की मां ने बताया कि उसका बेटा वीरेंद्र यादव कॉलोनी नंबर 4 स्थित गवर्नमेंट स्कूल के पास एक ऑटो में बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान आनंद, गुटनू, गोलू, राजा, बिहारी, रंजीत, अमन त्रिपाठी और कुलदीप ने वीरेंद्र के सिर पर कुल्हाड़ी और तलवार से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। कहा जा रहा है कि वीरेंद्र कोमा में चला गया है। शिकायत के आधार पर इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस आईटीसी 307, 147, 148 और 149 के तहत मामला दर्ज किया है। वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें