फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। जिले के ग्रामीण क्षेत्र गांव झेला के रहने वाले 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिवार ने युवक के प्रेम संबंधों को लेकर युवती के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक युवक पेशे से ड्राइवर था और पिछले सात साल से गांव कोलियां में रहने वाली युवती के साथ प्रेम संबंध में था। युवक के पिता बलविंदर कुमार ने आरोप लगाया कि गत दिवस उनका बेटा युवती के घर बुलाया गया, जहां युवती के परिवार ने युवक को कमरे में बंद कर हत्या कर दी। बलविंदर कुमार ने बताया कि बेटे ने मौत से लगभग दस मिनट पहले उन्हें फोन कर यह सूचना दी थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनका बेटा बेसुध हालत में पड़ा था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयानों के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिली जानकारी के आधार पर हत्या या अन्य कारणों की पुष्टि की जाएगी। यह मामला गांव में चिंता और चर्चा का विषय बना हुआ है, और परिवार ने न्याय की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें